पंजाब में बड़े घोटाले की आशंका है, ऐसे में कैप्टन सरकार की नज़र सूबे के सभी जिलों में शिक्षा कार्यालयों पर है। केंद्र सरकार से 2007 से 2017 तक आई वजीफे की रकम में करोड़ों के घोटाला की आशंका के कारण कैप्टन सरकार ने पंजाब के सभी जिला शिक्षा कार्यालयों से वजीफा पाने वाले विद्यार्थियों की जानकारी तलब कर ली है। कितना वजीफा किन-किन जिलों में कब-कब चंडीगढ़ से भेजा गया और किन-किन विद्यार्थियों को वजीफा दिया गया।
इसकी सारी जानकारी जिला शिक्षा कार्यालय से मांगी गई है। पंजाब सरकार के पास शिकायत पहुंची है कि पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में शिक्षा से जुड़े कई घोटाले हुए हैं। मिड डे मिल के नाम पर बंदरबांट हुई। शिकायत में यह भी कहा गया कि खाना बनाने की जिम्मेदारी सियासी नेताओं ने अपने समर्थकों को ही दी।