ये टीचर्स ठेके पर कार्यरत हैं। गुस्साए अध्यापकों ने हाईवे जाम करने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें वहां से खदेड़ दिया। टीचरों को खदेड़ने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें कई टीचर घायल हो गए।
बता दें कि राज्यभर से ठेके पर कार्यरत शिक्षक सुबह से ही लुधियाना में जमने लगे थे। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने टीचर्स को रेगुलर करने का फैसला किया है, पर उसके तहत उनकी वेतन में भारी कटौती की जा रही है।
टीचर्स का कहना है कि वे लोग ठेके पर काम कर रहे हैं। उन्हें अभी 50 हजार के करीब वेतन मिल रहा है जबकि सरकार उन्हें 3 साल के बाद भी 10,800 पर ही रेगुलर कर रही है।