कोविड महामारी के मद्देनजर एसएमसी को प्रत्येक विद्यार्थी की निजी सुरक्षा के लिए दो-दो मास्कों का भी वितरण किया जाएगा। अभी स्कूलों में अध्ययनरत कुल 13,48,632 विद्यार्थियों में से 7,65,024 छात्राएं हैं, जबकि 5,08,436 अनुसूचित जाति के छात्र हैं और 75,172 बीपीएल वर्ग के छात्र शामिल हैं।
खरीद में विभाग नहीं करेगा हस्तक्षेप
यूनिफार्म खरीदने के लिए मापदंड पहले ही निर्धारित कर लिए गए हैं। खरीद के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। साथ ही किसी भी एसएमसी को किसी विशेष विक्रेता या दुकान से वर्दी की खरीद के लिए मौखिक व लिखित निर्देश जारी नहीं किए जाएंगे। खरीद प्रक्रिया में कोई अधिकारी हस्तक्षेप करते हुआ पाया गया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी
छात्रों को शर्ट-पैंट, पटका या टोपी, जरसी, मोजे और जूते दिए जाएंगे। छात्राओं को शर्ट, पैंट या सलवार-कमीज, जर्सी, जूते और मोजे दिए जाएंगे। प्राथमिक कक्षाओं की छात्राओं के लिए पैंट, कमीज वैकल्पिक हैं, जबकि अपर-प्राइमरी की छात्राओं के लिए सलवार-कमीज मुफ्त वर्दी के हिस्से के तौर पर अनिवार्य होगी।- विजय इंदर सिंगला, शिक्षा मंत्री, पंजाब सरकार।