फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब सरकार असल मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए बुला रही विशेष सत्र : वड़िंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए विशेष सत्र बुला रही है। इस विशेष सत्र में सरकार बेअदबी पर कानून लाने का दवा कर रही है, लेकिन आज तक सरकार को किसने यह कानून लाने और बेअदबी के मामलों में कार्रवाई करने से रोका हुआ था।
वड़िंग ने कहा कि आप सरकार को तीन साल हो गए हैं, लेकिन आज तक सरकार ने इन मामलों में कार्रवाई में गंभीरता नहीं दिखाई। आप ने अपने विधायक कुंवर विजय प्रताप को पार्टी से निलंबित कर दिया है, जिन्होंने इन मामलों में विस्तृत जांच की थी, लेकिन सरकार ने कार्रवाई करने की जगह बेअदबी के नाम पर सिर्फ वोट लेने का काम किया। उन्होंने कहा कि सरकार के ये प्रयास किसी काम नहीं आने वाले हैं, क्योंकि पंजाब के लोग अब इन्हें पहचान चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राण प्रतिष्ठित मूर्ति वाले हिंदू मंदिरों और मूर्तियों को भी प्रस्तावित बिल में करें शामिल : चुघ
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने पंजाब सरकार से मांग की है कि बेअदबी को लेकर प्रस्तावित बिल में प्राण प्रतिष्ठित मूर्ति वाले हिंदू मंदिरों और मूर्तियों को भी शामिल किया जाए। चुग ने कहा कि आप सरकार यह विधेयक तीन साल से अधिक समय बीत जाने के बाद ला रही है, जबकि इसका वादा उनके चुनावी घोषणा-पत्र में पहले ही किया गया था। अब यह विधेयक अधूरा नहीं रहना चाहिए। पंजाब में हाल ही में कई ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिनमें प्राण प्रतिष्ठित मूर्तियों को निशाना बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें