फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ की अधूरी मांग हुई पूरी, मिला 6 अधिकारियों का पैनल

Thu, 20 Oct 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब ने भेजा छह पीसीएस अधिकारियों का पैनल - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने चंडीगढ़ प्रशासन को छह पीसीएस अधिकारियों का पैनल भेज दिया है। पैनल मिलते ही पर्सोनल विभाग ने अधिकारियों के फाइनल चयन के लिए सभी नाम प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के पास भेज दिए हैं। पैनल में पीसीएस अधिकारी परमजीत सिंह, सुखजीत पाल सिंह, संजय पोपली, उमाशंकर शर्मा, परमजीत सिंह और एचएस बराड़ का नाम शामिल है। 
विज्ञापन


प्रशासन में इस समय दो पीसीएस अधिकारियों की जगह खाली है। इन छह नामों में से दो अधिकारियों का इंटरव्यू के बाद अगले तीन साल के लिए चयन होगा। इससे पहले अगस्त में दो पीसीएस और तीन एचसीएस अधिकारियों ने यूटी प्रशासन ज्वाइन किया था। लेकिन, फिर भी प्रशासन में अधिकारियों की कमी बनी हुई थी। अभी कई अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार देखना पड़ है।

कई बार रिमाइंडर के बाद भी पंजाब ने आईएएस भावना गर्ग और डॉ. अदप्पा कार्तिक की जगह अधिकारियों का पैनल नहीं भेजा था। इस रिमाइंडर के साथ ही यूटी प्रशासन ने ढाई महीने पहले ही वित्त सचिव के लिए भी पैनल मांग लिया है। वित्त सचिव सर्वजीत सिंह का कार्यकाल 30 जनवरी 2017 को समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें