फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब सरकार का तोहफा: तीन लाख लोगों को मिलेगी बढ़ी पेंशन, सरकारी खजाने पर पड़ेगा 2802 करोड़ का बोझ

Wed, 06 Oct 2021 01:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब सरकार ने राज्य के पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा दिया है। तीन लाख पेंशनभोगियों को अब बढ़ी हुई पेंशन मिलेगी। संशोधित पेंशन को एक जुलाई 2021 से लागू किया जाएगा। इससे राज्य के खजाने पर 2802 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पेंशनरों को बड़ा तोहफा देते हुए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मंगलवार को छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप पेंशनरों को संशोधित पेंशन देने के आदेश जारी कर दिया है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग को मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान 3 लाख से अधिक पेंशनरों के लिए एक जुलाई, 2021 से 1887 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि के साथ संशोधित पेंशन की अदायगी करने को कहा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता के मुताबिक, चन्नी ने इस संबंधी फाइल पर मंगलवार को हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने लीव इन कैशमेंट और ग्रेच्युटी समेत सेवामुक्त लाभ देने की भी मंजूरी दे दी, जिससे किश्तों में अदायगी करने के पहले लिए फैसले की बजाय अब छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक, एक जनवरी, 2016 से 30 जून, 2021 के बीच सेवामुक्त हुए लगभग 42,600 पेंशनरों को 915 करोड़ रुपये की अदायगी एक बार ही कर दी जाएगी।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस फैसले से मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान राज्य के खजाने पर कुल 2802 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने आदेश दिए हैं कि पेंशनरों को एक जुलाई, 2021 से संशोधित पेंशन एक बार में ही अदा कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें