फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं झुकी पंजाब सरकार: हड़ताल पर डटे एनआरएचएम कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कीं, नई भर्ती का आदेश

Tue, 11 May 2021 01:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि 4 मई से हड़ताल पर डटे कर्मचारियों को इसे खत्म करने का नोटिस दिया गया था। आठ मई को दोबारा चेतावनी पत्र जारी किया गया था। तीसरा पत्र 10 मई को जारी किया गया था जिसमें फिर से कर्मचारियों को सोमवार से ड्यूटी पर वापस आने की अपील की गई थी।
विज्ञापन
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के बीच हड़ताल पर गए नेशनल रूरल हेल्थ मिशन (एनआरएचएम) के कर्मचारियों की सेवाएं पंजाब सरकार ने सोमवार को समाप्त कर दीं। इसके साथ ही सूबे के सभी सिविल सर्जनों को रिक्त हुए पदों पर नई भर्तियां करने का आदेश जारी कर दिया गया है। एनआरएचएम के कर्मचारी कई दिनों से हड़ताल पर हैं। उनकी मुख्य मांग है कि उन्हें रेगुलर किया जाए। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि 4 मई से हड़ताल पर डटे कर्मचारियों को इसे खत्म करने का नोटिस दिया गया था। आठ मई को दोबारा चेतावनी पत्र जारी किया गया था। तीसरा पत्र 10 मई को जारी किया गया था जिसमें फिर से कर्मचारियों को सोमवार से ड्यूटी पर वापस आने की अपील की गई थी। सोमवार की शाम तक जिलों से मिली रिपोर्ट के अनुसार, हड़ताली कर्मचारी वापस नहीं आए थे। इसके बाद कर्मचारियों की सेवाओं को रद्द करने का आदेश जारी किया गया। 

1000 रुपये प्रतिदिन मिलेगा मानदेय 
सिविल सर्जनों को निर्देश दिया है कि रिक्त पदों पर रखे जाने वाले कर्मचारियों की 15 दिनों के लिए तैनाती की जाए। स्टाफ नर्स, लैब तकनीशियन और फार्मासिस्ट के लिए 1000 रुपये प्रतिदिन का मानदेय निर्धारित किया गया है। साथ ही तय किया गया है कि तीन दिन कार्य करने के बाद ही मानदेय का भुगतान किया जाए। जिला आपदा राहत कोष से इन कर्मचारियों के मानदेय का भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें