फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: सरकार का बड़ा फैसला, महिला आरक्षण बढ़ाकर 50 फीसदी किया

Tue, 13 Jun 2017 11:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए महिलाओं के लिए अच्‍छी खबर दी है। सरकार ने कैबिनेट की मीटिंग में महिलाओं के आरक्षण को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक पंजाब में होने वाले तमाम नगर निगम, निकाय और पंचायत चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने के फैसले पर मुहर लगाई गई है। इसके साथ ही तमाम सरकारी विभागों में नौकरी से लेकर चुनाव तक में महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में कैबिनेट की पहली बैठक में ही महिला आरक्षण को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया। पंजाब सरकार ने सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का फैसला किया था। लेकिन अब महिलाओं का ये आरक्षण 50 प्रतिशत कर दिया गया है।

पंजाब कांग्रेस ने चुनाव अभि‍यान के दौरान यह वाद किया था कि पंचायती राज संस्थानों और स्थानीय निकाय संस्थाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 33 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें