फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत कौर कालकट का 91 साल की उम्र में निधन, अमरिंदर सिंह ने व्यक्त किया शोक

Sun, 30 May 2021 08:28 PM IST
ajay kumar पीटीआई/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/होशियारपुर

सार

वयोवृद्ध कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत कौर कालकट होशियारपुर की टांडा विधानसभा सीट से 1980 और 1992 में दो बार विधायक बनीं। इसी सीट से इनके पति डॉ. अमीर सिंह कालकट भी दो बार विधानसभा चुनाव जीते। हरचरण सिंह बराड़ की सरकार में सुरजीत कौर कालकट को कैबिनेट मंत्री बनाया गया था।
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत कौर कालकट की फाइल फोटो। - फोटो : @capt_amarinder
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के होशियारपुर जिले की टांडा विधानसभा से दो बार विधायक रहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत कौर कालकट का लंबी बीमारी के बाद मोहाली में निधन हो गया। उनके निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शोक व्यक्त किया। वह 91 साल की थीं। 

विज्ञापन


वयोवृद्ध नेता सुरजीत कौर के पति डॉ. अमीर सिंह कालकट टांडा विधानसभा सीट से दो बार विधायक चुने गए थे। उन्होंने 1969 और 1972 में विधानसभा चुनाव जीता था। सुरजीत कौर कालकट ने भी पति की विरासत को आगे बढ़ते हुए इसी सीट से 1980 और 1992 में विधानसभा चुनाव जीतकर पंजाब विधानसभा पहुंचीं। सुरजीत कौर के निधन पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया कि होशियारपुर की वयोवृद्ध कांग्रेस नेता सुरजीत कौर कालकट के निधन की खबर से दुखी हूं। कल उनकी प्राकृतिक मौत हुई है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

होशियारपुर में नेताओं ने जताया शोक
उधर, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत कौर के निधन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. कुलदीप नंदा, रजनीश टंडन और समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोक जताकर दिवंगत आत्मा को ईश्वर से अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। टंडन ने कहा कि सुरजीत कौर कालकट एक पुरानी एवं टकसाली कांग्रेसी थीं और पहली बार सन 1980 में टांडा से विधायक बनीं। तब पंजाब में कांग्रेस की सरकार में वह चेयरमैन सोशल वेलफेयर भी तीन साल रहीं। 1992 में विधायक रहीं और उस समय उन्हें संसदीय सचिव हेल्थ डिपार्टमेंट बनाया गया। हरचरण सिंह बराड़ की सरकार में कैबिनेट मंत्री सोशल वेलफेयर एवं टेक्निकल एजुकेशन विभाग का जिम्मा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें