उदाहरण के लिए पहले जो विधायक जितनी बार जीतते थे, उन्हें उतनी बार की पेंशन मिलती थी। मान सरकार ने एक विधायक, एक पेंशन लागू किया। इससे 20 करोड़ रुपये सालाना बचे। भले यह बहुत ज्यादा न हो लेकिन युवाओं को संदेश गया कि सरकार अच्छा काम कर रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार नई एक्साइज पॉलिसी लेकर आई। राजस्व में 45 फीसदी का इजाफा हुआ।
जीएसटी कलेक्शन भी पहली बार सबसे ज्यादा हुआ। लोगों के टैक्स का पैसा जो लूटा जा रहा था, हमने उसे बंद किया। उसकी वजह से ही लोगों को बिजली फ्री दे पा रहे हैं। ट्यूबवेल की बिजली मुफ्त दे रहे हैं। तीन हजार करोड़ रुपये उद्योगों के बिजली के लिए सब्सिडी दी है। चीमा ने कहा कि उद्योगों को जब तक आगे नहीं ले जाएंगे, पंजाब आगे नहीं जा पाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहली बार हुआ है कि इथेनॉल की 6 फैक्ट्रियों के लिए 24 घंटे में मंजूरी दी गई है। ये बताती है कि सरकार कितनी सक्रियता से काम कर रही है।
टैक्स कलेक्शन को मजबूत करने की जरूरतः अतुल गांधी
सीए अतुल गांधी ने कहा कि पंजाब कई फील्ड में नंबर-1 है। इंटरनेट, सड़क, रेलवे कनेक्टिविटी काफी अच्छी है। टैक्सटाइल के काम में तो नंबर एक पर हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनसंख्या 2.8 करोड़ है और रोजाना 2.8 करोड़ लीटर दूध भी पंजाब पैदा करता है। ये सबसे ज्यादा है। उन्होंने वित्त मंत्री को सुझाव दिया कि वेरका को अमूल की तरह किया जाना चाहिए। अगर सरकार ऐसा कर पाने में सफल रहती है तो यह बहुत बड़ी इंडस्ट्री हो सकती है।
वित्त मंत्री ने कहा कि ये अच्छा सुझाव है। सरकार वेरका को मजबूत करेगी और इसे देशभर में ले जाया जाएगा। जैन ने कहा कि पंजाब उद्योगों की धरती है। यहां के लोग खूब खर्च करते हैं लेकिन टैक्स कलेक्शन खर्च के साथ मैच नहीं करता। टैक्स कलेक्शन को मजबूत करने के लिए सरकार को आईटी की जरूरत है। आंकड़े कहते हैं कि इस फील्ड में काफी काम करने की जरूरत है। अतुल गांधी ने कहा कि कोमल जैन उद्योगपतियों का एक प्रतीक हैं।