पंजाबी फिल्म दारा का सोमवार को एक समारोह में पोस्टर रिलीज किया
दो सितंबर को रिलीज होने वाली पंजाबी फिल्म दारा का सोमवार को एक समारोह में पोस्टर रिलीज किया गया। लेखक पद्मश्री बलदेव सिंह सड़कनामा की कहानी पर आधारित यह फिल्म मुख्य रूप से पारिवारिक है और सामाजिक रिश्तों को लाजवाब तरीके से बयां करती है।
चंडीगढ़ प्रेस क्लब में फिल्म का पोस्टर रिलीज करते हुए निर्माता दलविंदर गोरायां ने कहा कि दो सितंबर को यह फिल्म पूरे विश्व में रिलीज होगी। पंजाबी गायक पम्मी बाई और हैप्पी रायकोटी इस फिल्म में अदाकार के रूप में नजर आएंगे।
फिल्म का मुख्य किरदार गुरप्रीत घुग्गी ने निभाया है, जो एक ग्रामीण युवक दारा के रूप में नजर आएंगे। अब तक हास्य कलाकार के रूप में दर्शकों का मनोरंजन करने वाले घुग्गी इस बार गंभीर कलाकार की भूमिका में होंगे।
पम्मी बाई का कहना है कि अब तक वह गानों की रिकार्डिंग करवाते आए हैं, लेकिन पहली बार वह ढाई घंटे की फिल्म में कलाकार की भूमिका निभा रहे हैं, जो अलग तरह का अनुभव है।