फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाब एफसी ने गुरकीरत और निश्चल को किया शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के 2026-27 सत्र से पहले पंजाब एफसी ने अपनी टीम को मजबूत करते हुए फॉरवर्ड गुरकीरत सिंह और डिफेंडर निश्चल चंदन के साथ करार किया है। दोनों खिलाड़ियों ने क्लब के साथ दो साल का अनुबंध किया है और 31 मई, 2028 तक टीम का हिस्सा रहेंगे।
विज्ञापन

चंडीगढ़ निवासी गुरकीरत सिंह आक्रमण पंक्ति को मजबूती देंगे। वह अपनी तेज रफ्तार और गोल करने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इंडियन एरोज, मुंबई सिटी एफसी और चेन्नईयिन एफसी जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। वहीं, निश्चल चंदन के जुड़ने से पंजाब एफसी की रक्षापंक्ति मजबूत होगी। उन्होंने मिनर्वा अकादमी से करियर शुरू किया और पंजाब एफसी, सुदेवा दिल्ली एफसी, चर्चिल ब्रदर्स व इंटर काशी के लिए खेल चुके हैं। दोनों खिलाड़ियों ने क्लब से जुड़ने पर खुशी जताते हुए टीम की सफलता में योगदान देने की बात कही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें