फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाब एफसी ने इंडियन सुपर लीग में बंगलूरु एफसी को 2-0 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब एफसी ने इंडियन सुपर लीग 2025-26 के मैच में श्री कांतीरवा स्टेडियम में बंगलूरु एफसी को 2-0 से मात दी। इस जीत के साथ पंजाब एफसी ने इस सत्र की अपनी पहली जीत दर्ज की और तालिका में सातवां स्थान हासिल किया। मैच में नसुंगुसी जूनियर के शानदार दो गोलों ने पंजाब को जीत दिलाई और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

पंजाब एफसी के कोच पनागियोटिस डिलम्पेरिस ने इस मुकाबले में तीन बदलाव किए। कप्तान निखिल प्रभु, मिडफील्डर मंगलेन्थांग किपगेन और नाइजीरियाई फॉरवर्ड बेडे अमाराची ओसुजी को शुरुआती टीम में शामिल किया।
मैच के 20वें मिनट में मंगलेन्थांग किपगेन के पास पर नसुंगुसी जूनियर ने शानदार हेडर से गोल कर पंजाब को 1-0 की बढ़त दिलाई। वॉटर ब्रेक के बाद, नसुंगुसी जूनियर ने रामिरेज के पास पर बाएं पैर से शॉट लगाकर स्कोर 2-0 कर दिया।
विज्ञापन

बेंगलुरु ने दूसरे हाफ में कई प्रयास किए, जिसमें सुनील छेत्री का करीबी शॉट शामिल था, लेकिन पंजाब की मजबूत रक्षा ने सभी प्रयासों को विफल कर दिया। अंत में पंजाब एफसी ने क्लीन शीट के साथ महत्वपूर्ण तीन अंक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें