फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच जालंधर में सियासी ड्रामा, सुखपाल सिंह खैरा समेत 30 गिरफ्तार, यह है वजह

Mon, 25 May 2020 10:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सुखपाल सिंह खैरा को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
विज्ञापन

विधायक सुखपाल खैरा समेत 30 लोगों के खिलाफ स्थानीय कमिशनरेट पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उनके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, महामारी अधिनियम और मजिस्ट्रेट के आदेशों का उल्लंघन के तहत डिवीजन नंबर चार में केस दर्ज किया गया है। खैरा सोमवार शाम को देश भगत यादगार हाल में अपने साथियों के साथ एकत्रित हुए थे और कबड्डी खिलाड़ी की हत्या के मामले में कैंडल मार्च निकालने की तैयारी कर रहे थे। तभी पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


भुलत्थ से विधायक सुखपाल खैरा ने सोमवार को जालंधर में शाम को पांच बजे कैंडिल मार्च रखा हुआ था। खैरा के साथी देश भगत यादगार हॉल पहुंचना शुरू हो गए। इस बीच हॉल को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया। खुद डीसीपी कानून व्यवस्था बलकार सिंह व एसीपी सेंट्रल हरसिमरत छेतरा मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

कैंडिल मार्च की अनुमति नहीं थी और सोशल डिस्टेंसिंग भी नहीं रखी गई थी। पुलिस ने मौके पर ही लोगों को हिरासत में लेकर थाने भेजना शुरू कर दिया। इस बीच सुखपाल खैरा वहां पहुंच गए। अधिकारियों ने जब परमिशन और डीसी के आदेशों की बात की और बताया कि कोरोना के कारण एकत्रित होने पर पाबंदी है तो खैरा कोई अनुमति नहीं दिखा पाए।

पुलिस ने खैरा समेत 30 लोगों को हिरासत में ले लिया और डिवीजन नंबर चार ले आए। जहां पर पुलिस डिवीजन नंबर चार में धारा 188 (मजिस्ट्रेट के आदेशों का उल्लंघन), महामारी अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम व महामारी अधिनियम की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है। एसीपी हरसिमरत ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और केस की धाराएं जमानती हैं, इसलिए उनको थाने से ही जमानत देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें