फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब डीई- टूर ऑफरोड चैलेंज : अधिराज को मिला सबसे युवा ड्राइवर का अवार्ड

विज्ञापन
फारेस्ट हिल गोल्फ एंड कंट्री क्लब रिसोर्ट में आयोजित मोटरस्पोर्ट्स के कार्यक्रम की एक्सट्रीम क? - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। नयागांव के पास फॉरेस्ट हिल गोल्फ रिसोर्ट पर आयोजित तीन दिवसीय पंजाब डीई-टूर ऑफरोड- 2021 चैलेंज का समापन रविवार को हुआ। सबसे युवा ड्राइवर का अवार्ड आदेशवीर को दिया गया। चैलेंज के विभिन्न वर्गों में विजेता, उपविजेता और तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को पंजाब पुलिस के आईजी नौनिहाल सिंह और पूर्व हॉकी ओलंपियन बलजीत सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मोटर स्पोर्ट्स का आयोजन पंजाब ऑफ रोडर्स क्लब मोहाली की ओर से किया गया। तीन दिवसीय इवेंट में विभिन्न स्टेजों में उत्तर भारत के बेहतरीन मोटर स्पोर्ट्स के दिग्ग्गजों ने हिस्सा लिया। इनमें महिला ड्राइवर्स ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए अवार्ड जीते।
विज्ञापन

यह रहे विजेता
एक्स्ट्रीम वर्ग : कबीर बड़ैच पहले स्थान, सनबीर सिंह दूसरे स्थान और दीपम तीसरे स्थान पर रहे।
मॉडिफाई डी वर्ग : गुरलाल धालीवाल पहले स्थान, जसप्रीत दूसरे स्थान और आदेशवीर सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
स्टॉक पी पुरुष वर्ग : गुरपम पहले, रविंदर मान दूसरे और शिव रतन ढिल्लों तीसरे स्थान पर रहे।
महिला वर्ग : विम्मी प्रथम स्थान पर रहीं।
एसयूवी : सुखजिंदर सिंह प्रथम, यशवीर संधू द्वितीय और भूपिंदर भाटिया तृतीय रहे।
थार : गुरसाहिब सिंह पहले स्थान, साहिल शर्मा दूसरे स्थान और इंद्रमोहन सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
महिला वर्ग : अमनदीप कौर प्रथम रहीं।
महिलाएं भी इस खेल में ले रहीं भाग, यह अच्छा संकेत
प्राइज सेरेमनी के दौरान पंजाब पुलिस के आईजी नौनिहाल सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित करते कहा कि वह खुद भी मोटर स्पोर्ट्स से जुड़े हैं। इस खेल को अपने सामने बढ़ते हुए देखा है। खुशी है कि अब इस खेल में महिलाएं भी आ रही हैं।
नॉर्थ जोन से लिया हिस्सा
तीन दिवसीय पंजाब डीई-टूर ऑफरोड 2021 चैलेंज में दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस इवेंट में 50 गाड़ियां शामिल हुईं। इसमें एसयूवी, थार, एक्सट्रीम मोडिफाई, स्टोक 4 गुणा 4 गाड़ियां भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें