फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों के लिए DGP का सख्त फरमान, जरूर फॉलो करें

Fri, 08 Jan 2016 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी हमले के मद्देनजर पंजाब डीजीपी ने पुलिस कर्मियों के लिए बेहद सख्त फरमान जारी किए हैं और सभी के लिए इसे मानना जरूरी है।
विज्ञापन


फरमान के तहत अब कोई भी एसएचओ, डीएसपी, एसीपी, एसपी, एडीसीपी और अन्य सीनियर अफसर किसी भी हालत में अपना स्टेशन नहीं छोड़ेंगे। जिस स्टेशन पर वे तैनात हैं, उच्च अधिकारी की मंजूरी लेने के बाद वहां से जाएंगे। यह निर्देश पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने दिए हैं।

पठानकोट आतंकी हमले के बाद पुलिस विभाग ने सुधार की कवायद शुरू कर दी है। डीजीपी अरोड़ा ने पुलिस के कामकाज में सुधार को कई निर्देश जारी किए। इसमें रात के समय पुलिस की तैनाती बढ़ाना शामिल है। सभी जोनल आईजी और पुलिस कमिश्नरों को निर्देश दिए गए कि वे पुलिस की मौजूदगी को विशेष योजना बनाएं।
विज्ञापन


पुलिस थानों और चौकियों में पुलिसकर्मियों की दिन-रात मौजूदगी रहे। खासतौर पर रात को फोर्स जरूर होनी चाहिए। सभी जोनल आईजी और पुलिस कमिश्नरों को हिदायत दी गई है कि वे अपने इलाकों के लिए विस्तृत रात्रि पुलिस व्यवस्था की योजना तैयार करें। रात को सभी अहम स्थानों पर पुलिस मौजूद होनी चाहिए।

रात को लगातार पुलिस की गश्त होनी चाहिए। आईजी और पुलिस कमिश्नर रोजाना यह प्लान बना कर मुख्यालय को भेजेंगे कि उस रात को कहां-कहां पुलिस की गश्त है और कहां पुलिस तैनात है। इसके बाद मुख्यालय के सीनियर पुलिस अधिकारी रात को चेकिंग कर जायजा लेंगे कि गश्त हो रही है या नहीं।
विज्ञापन


डीजीपी अरोड़ा ने पुलिस के कामकाज को पेशेवराना रूप देने और फील्ड में तैनात पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी यकीनी बनाने को यह निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि अगर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नजर आता है तो पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 100 या हेल्पलाइन नंबर 181 पर सूचना दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें