फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के डीजीपी ने करतारपुर कॉरिडोर बयान पर मांगी माफी, लेकिन अपनी बात पर कायम

Mon, 24 Feb 2020 02:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते श्रद्धालुओं की आवाजाही पर दिए बयान से विवादों में घिरे पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता रविवार को भी अपनी बात पर कायम रहे कि उनके बयान को गलत समझा गया है। उन्होंने दो ट्वीट कर पंजाब की जनता से माफी भी मांगी है। 
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘यदि मेरे द्वारा की गई किसी भी टिप्पणी से अनजाने में मेरे राज्य के लोगों को कोई ठेस पहुंची है तो मैं ईमानदारी से खेद व्यक्त करता हूं, क्योंकि यह मेरा उद्देश्य कभी नहीं था। मैं केवल पंजाब में एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करना चाहता हूं जो प्रत्येक नागरिक की समृद्धि के लिए आवश्यक हो।’ 

इससे पहले उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि उन्होंने अपनी 32 साल की सेवा के दौरान अपने गृह राज्य पंजाब के लोगों की भलाई के लिए ईमानदारी से काम किया है। उन्होंने अपना कार्यकाल फरवरी 2019 में दरबार साहिब में अरदास के साथ शुरू किया और हर नागरिक और राज्य को सुरक्षित रखने के लिए उनका आशीर्वाद और समर्थन प्राप्त किया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि डीजीपी ने अपने बयान में करतारपुर कॉरिडोर को सुरक्षा के खतरा बताया था। उन्होंने कहा था कि करतारपुर में ऐसे लोग है जो बरगलाने की कोशिश कर सकते हैं। 

करतारपुर में उनकी ऐसी क्षमता है कि अगर आप किसी साधारण शख्स को भी सुबह भेजते है तो शाम तक वह ट्रेंड आतंकी बनकर लौटता है। लोग वहां छह घंटे तक रहते हैं। वहां से फायरिंग रेंज तक ले जाया जा सकता है। वहां आईईडी बनाना सिखाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें