फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कोरोना से मौतों का सिलसिला जारी, 31 की और जान गई, 802 नए पॉजिटिव मिले

Wed, 18 Nov 2020 09:47 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पंजाब में कोरोना से मौतों के आंकड़ों में कोई गिरावट नहीं आ रही है। बुधवार को राज्य में कोरोना से 31 लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही वायरस से मरने वालों की संख्या 4541 पहुंच गई है। इसके अलावा राज्य में 802 नए मामले भी सामने आए हैं। राज्य में अब तक एक लाख 43 हजार 395 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक पंजाब में संदिग्ध मामलों की संख्या 29 लाख 22 हजार 722 पहुंच गई है। इनमें पॉजिटिव पाए गए मरीजों की संख्या एक लाख 43 हजार 395 दर्ज की गई है। एक लाख 32 हजार 917 लोग ठीक हो चुके हैं। सांस लेने में परेशानी होने पर 144 संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 17 लोगों को हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया है। 


संक्रमण से मौतों के मामले में लुधियाना नंबर वन बना हुआ है। जिले में अब तक सबसे ज्यादा 876 लोग संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं। जालंधर में 512 और पटियाला में 404 लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं। बुधवार को अमृतसर में 1, बरनाला में 1, बठिंडा में 2, फतेहगढ़ साहिब में 1, फाजिल्का में 2, होशियारपुर में 3, जालंधर में 6, लुधियाना में 5, मानसा में 1, एसएएस नगर में 1, मुक्तसर में 2, पठानकोट में 1, रोपड़ में 2 और संगरूर में 3 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें