फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के समर्थन में शंभू बॉर्डर पर कांग्रेस का प्रदर्शन, जाखड़ बोले- बिना देरी कानून रद्द करे केंद्र

Mon, 14 Dec 2020 02:50 PM IST
निवेदिता शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
विज्ञापन
राजपुरा में शंभू बॉर्डर पर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस ने सोमवार को शंभू बॉर्डर पर किसानों के समर्थन और केंद्र सरकार के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा है कि कृषि राज्यों का विषय है तो राज्यों को अपने लोगों की इच्छा से केंद्र सरकार फैसले करने दे। जब केंद्र सरकार मान रही है कि नए कृषि कानून में कमियां हैं व केंद्र राज्य सरकारों को कानून में छूट देने को तैयार है तो फिर तत्काल ये कानून रद्द किए जाएं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्यों के अधिकारों को बहाल करे और संविधान के अनुसार राज्यों के अधिकार क्षेत्र के विषयों पर कानून बनाने की छूट दे। देश के संघीय स्वरूप को बनाए रखने के लिए जरूरी है कि संविधान की मूल भावना से छेड़छाड़ न हो। उन्होंने केंद्र सरकार के इन आरोपों की भी निंदा की, जिसमें कहा गया है कि संघर्ष टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग कर रहे हैं। 


उन्होंने ऐसे भड़काऊ बयान देने वालों को याद दिलाया कि हम श्री गुरु तेग बहादुर जी के वारिस हैं, जिन्होंने देश व धर्म की रक्षा के लिए दिल्ली जाकर अपना शीश न्यौछावर किया था। उन्होंने कहा कि पंजाबी तो पूरे देश के किसान और गरीब की लड़ाई लड़ रहे हैं। भाजपा के मन में पंजाब के प्रति नफरत भरी है, इसलिए जानबूझकर पंजाब को निशाना बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये कानून लागू करने के पीछे यही सोच है कि पंजाब के किसानों को मिलने वाली एमएसपी बंद कर यहां के लोगों को आर्थिक मंदी में फेंक दिया जाए। जाखड़ ने कहा कि किसान दिल्ली की सरहद पर डटे हैं और जवान देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात हैं लेकिन सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार कारपोरेट घरानों को देश बेचने पर तुली है।

शिअद पर साधा निशाना
जाखड़ ने कहा कि अकाली दल का आज 100वां स्थापना दिवस है लेकिन अपने लोगों से की गई गद्दारी के कारण इसके नेता अपनी पार्टी का स्थापना दिवस भी नहीं मना पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अकाली दल ने केंद्र सरकार में सहयोगी रहते हुए ये काले कानून लागू कराए हैं और अब कुर्बानी देने का नाटक कर रहे हैं। जबकि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार इन काले कानूनों को पहले ही लागू कर चुकी है। उन्होंने कहा कि ऐसे दोहरे चरित्र के लोगों का सच पंजाब के लोग खूब समझते हैं।

जो जीतकर गए थे, उन्होंने भाजपा से मिलकर लागू करवाया कानून
इससे पहले पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि जो किसानों के नाम पर जीतकर लोकसभा में गए थे, उन्होंने तो भाजपा से मिलकर इन कानूनों को लागू करवाया है। राहुल गांधी ने सबसे पहले इनका विरोध किया था। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री तृप्त राजेंद्र सिंह बाजवा, मनप्रीत सिंह बादल, सुखजिंदर सिंह रंधावा, बलबीर सिंह सिद्धू, सुंदर शाम अरोड़ा, भारत भूषण आशु, साधु सिंह धर्मसोत, विजय इंद्र सिंगला, राजपुरा विधायक हरदियाल सिंह कंबोज, घनौर विधायक मदनलाल जलालपुर व पंजाब से संबंधित अन्य विधायक व सांसद भी उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें