फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ बोले- पंजाब में कैप्टन के नेतृत्व में ही 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी पार्टी

Tue, 23 Feb 2021 01:43 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि सूबे में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की नेतृत्व में लड़े जाएंगे। निकाय चुनाव में राज्य के लोगों ने कांग्रेस को जिताकर साफ संदेश दिया है और कैप्टन पर भरोसा जताया है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सोमवार को स्मार्ट सिटी और अमरुत योजनाओं के तहत 1087 करोड़ रुपये के विकास प्रोजेक्टों की शुरुआत की। इस मौके पर उपस्थित जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मिशन ‘2022 के लिए कैप्टन’ की शुरुआत पहले ही कर चुकी है। कैप्टन ने बहुत ही कठिन समय में पार्टी का नेतृत्व किया है और पंजाब के लोग राज्य के प्रति उनके योगदान को भली-भांति जानते हैं। 

पंजाब इस समय संकट से गुजर रहा है। चाहे कोविड की बात हो, केंद्रीय कृषि कानूनों के कारण किसानों में बेचैनी या फिर केंद्र सरकार की राज्य के प्रति बेरुखी वाले व्यवहार की, सिर्फ कैप्टन की दूरदर्शिता और नेतृत्व ही राज्य को इनसे बाहर निकालने के सक्षम है। जाखड़ ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में गुरु की नगरी को सर्वोत्तम शहर बनाने का वादा किया जाए। अमृतसर को वेटिकन सिटी की तर्ज पर दुनिया के सर्वोत्तम शहरों में से एक बनाया जाए। 
विज्ञापन


श्री ननकाना साहिब जाने की अनुमति न देना सांप्रदायिक सोच का नतीजा : जाखड़
सुनील जाखड़ ने कहा है कि संघर्ष कर रहे किसानों की मांगें मानने के बजाय केंद्र सरकार ने श्री ननकाना साहिब जाने के लिए सिख जत्थे को आज्ञा न देकर अपनी सांप्रदायिक सोच का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पंजाब को दबाने की कोशिश कर रही है लेकिन पंजाब लोकतांत्रिक तरीके से अपना संघर्ष जारी रखेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें