फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala: सिद्धू-बाजवा में कलह पर बोले पंजाब कांग्रेस प्रधान, कहा-बर्दाश्त नहीं की जाएगी अनुशासनहीनता

Fri, 22 Dec 2023 04:01 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला

सार

ना कानून, न व्यवस्था, पंजाब की हालत हुई खस्ता के तहत पंजाब कांग्रेस द्वारा आप सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में जिला स्तरीय धरने प्रदर्शन किए जा रहे हैं। कपूरथला के शालीमार बाग में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। इसी दौरान प्रदेश प्रधान ने बाजवा सिद्धू की जंग पर टिप्पणी की। 
विज्ञापन
कपूरथला में कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस में पूर्व मंत्री प्रताप सिंह बाजवा तथा पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के बीच घमासान पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोई भी हो उस पर कार्रवाई होगी। वड़िंग शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस द्वारा आप सरकार के खिलाफ चल रहे धरने प्रदर्शन के क्रम में कपूरथला पहुंचे थे। 

विज्ञापन


ना कानून, न व्यवस्था, पंजाब की हालत हुई खस्ता के तहत पंजाब कांग्रेस द्वारा आप सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में जिला स्तरीय धरने प्रदर्शन किए जा रहे हैं। कपूरथला के शालीमार बाग में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। जहां प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसमें पंजाब कांग्रेस प्रधान वड़िंग ने पंजाब सरकार को बेरोजगारी, नशा, लॉ एंड आर्डर और विकास जैसे मुद्दों पर घेरा है।  

धरने के बाद वड़िंग ने जहां पूर्व मंत्री प्रताप सिंह बाजवा तथा पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के बीच हो रही शाब्दिक जंग के बारे तीखी प्रतिक्रिया दी। वहीं उन्होंने कांग्रेस नेताओं को चेतावनी भी दी कि कोई भी नेता पार्टी में अगर अनुशासनहीनता करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें