फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का बड़ा फैसला, एक साथ सभी उम्मीदवारों के नामों की होगी घोषणा

Sun, 04 Dec 2016 08:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Captain Amarinder Singh - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कांग्रेस ने इस बार विधानसभा चुनाव से काफी पहले अपने सभी उम्मीदवार घोषित करने की तैयारी कर ली है। पार्टी हाईकमान ने इस संबंध में केंद्रीय स्क्रीनिंग कमेटी को निर्देश दे दिए हैं। अब स्क्रीनिंग कमेटी नए सिरे से बैठक कर बाकी विधानसभा हलकों में भी उम्मीदवार फाइनल करेगी।
विज्ञापन


केंद्रीय स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक पिछले दिनों नई दिल्ली में हुई थी। इसमें 45 उम्मीदवारों पर सहमति बन गई थी। इसके अलावा कुछ मौजूदा विधायकों को मिलाकर करीब 70 कैंडिडेट की लिस्ट स्क्रीनिंग कमेटी ने सेंट्रल इलेक्शन कमेटी को भेज दी थी। शनिवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में हुई सीईसी की मीटिंग में इस पर विचार किया गया। सीईसी ने साठ से ज्यादा उम्मीदवारों पर मोहर लगा दी है। इनमें ज्यादातर मौजूदा विधायक हैं, लेकिन अभी उनका एलान नहीं किया है। पार्टी इस बार अपने सभी 117 उम्मीदवारों का एक साथ एलान करने का मन बना चुकी है।

पार्टी के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर और प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह, दोनों ही चाहते हैं कि सभी उम्मीदवार पहले ही घोषित कर दिए जाएं। इसलिए हाईकमान ने भी इस संबंध में मन बना लिया है। इसीलिए पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट का एलान रोक दिया है। हाईकमान ने राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत की अगुवाई वाली केंद्रीय स्क्रीनिंग कमेटी को निर्देश दिए हैं कि वह दोबारा से मीटिंग करे। जितने भी विधानसभा हलके रह गए हैं, उन सभी के उम्मीदवार फाइनल कर दें। ताकि आठ दिसंबर को होने वाली सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक में प्रत्याशियों पर मोहर लगाई जा सके। पार्टी आठ के बाद अपने सभी उम्मीदवार घोषित कर सकती है। अगर दो-तीन हलकों में उम्मीदवारों को लेकर सहमति नहीं बन पाती है, तो उन्हें रोका जा सकता है। इसलिए अब स्क्त्रस्ीनिंग कमेटी पांच से सात तक बैठक करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें