फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की सर्जरी सफल, कल मिल सकती है छुट्टी

Mon, 17 Dec 2018 03:27 PM IST
दुष्यंत शर्मा भाषा, चंडीगढ़
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की सोमवार को चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में पथरी की सर्जरी की गई। सीएम अमरिदंर सिंह गुर्दे में पथरी से परेशान थे। हालांकि यह एक मामूली सर्जरी थी। इस संबंध में एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि सर्जरी सफल रही और मुख्यमंत्री को मंगलवार तक अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है।

विज्ञापन


पीजीआईएमईआर के डॉक्टरों ने बताया कि पथरी की वजह से सिंह को कुछ दिनों से समस्या हो रही थी। यह तय किया गया कि पथरी को जितनी जल्दी हो सके, निकाल देना चाहिए।

प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार की सुबह डॉक्टरों ने करीब 40 मिनट तक सर्जरी की। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ ही दिनों में मुख्यमंत्री अपना दैनिक कामकाज करने लगेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि सिंह स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं और संभवत: एक-दो दिन में वह सामान्य कामकाज करने लगेंगे। मुख्यमंत्री को रविवार की शाम को पीजीआईएमईआर में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन


दिसंबर के शुरू में 76 वर्षीय सिंह को वायरल बुखार हुआ था जिसके बाद 9 दिसंबर को पीजीआईएमईआर में उनके टेस्ट हुए थे। डॉक्टरों ने तब कहा था कि उनके सभी टेस्ट सामान्य हैं और सिंह को जरा कमजोरी है। उन्होंने यह भी कहा था कि सिंह का स्वास्थ्य ठीक हो रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें