फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM बादल की तबीयत बिगड़ी, संगत दर्शन छोड़ चंडीगढ़ लौटे

Fri, 10 Jun 2016 01:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रकाश सिंह बादल, पंजाब सीएम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की संगत दर्शन के दौरान तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद कार्यक्रम बीच में ही छोड़ कर उन्हें चंडीगढ़ लाया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है। बादल वीरवार को फतेहगढ़ चूड़ियां में संगत दर्शन कर रहे थे। अभी कार्यक्रम आधा ही हुआ था कि सीएम की तबीयत खराब हो गई। उन्हें हल्का बुखार महसूस हुआ।
विज्ञापन


सीएम के साथ मौजूद डॉक्टरों की टीम ने जांच केबाद उन्हें कार्यक्रम स्थगित कर चंडीगढ़ चलने की सलाह दी। जिसके बाद उन्हें बाई-रोड चंडीगढ़ लाया गया। वह चॉपर से फतेहगढ़ चूड़ियां गए थे, लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें चॉपर से वापिस नहीं लाया गया।

बादल के सलाहकार हरचरन बैंस ने कहा कि सीएम को रुटीन हल्का बुखार है। जिसके चलते संगत दर्शन का दूसरा हाफ स्थगित करने का फैसला किया गया। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है। इसलिए संगत दर्शन कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। जल्द ही नए शिड्यूल का एलान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें