फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरपतवंत सिंह पन्नू को कैप्टन अमरिंदर सिंह की चुनौती, ‘पंजाब आकर तो देख, मैं सबक सिखाऊंगा’

Sat, 15 Aug 2020 07:40 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पुलिस को मोगा के जिला प्रशासनिक कॉम्पलेक्स में आपत्तिजनक झंडा लहराने के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। साथ ही नौजवानों को भी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू और उसकी सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) जैसे भारत विरोधी तत्वों के झूठे प्रचार के बहकावे में न आने की अपील की है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पन्नू को चुनौती देते हुए कहा, ‘‘तू पंजाब तो आकर देख, मैं तुझे सबक सिखाऊंगा।’’ उन्होंने कहा कि राज्य की अमन-शान्ति को भंग करने की किसी भी कोशिश से सख्ती से निपटा जाएगा। कैप्टन ने डीजीपी दिनकर गुप्ता को आदेश दिए कि मोगा घटना में पहचाने गए दो शरारती तत्वों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने दोनों के लिए 50,000 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है, जिनकी सीसीटीवी फूटेज भी जारी की गई है।
 
विज्ञापन

जहां छिपे हो वहीं खालिस्तान बना लो : कैप्टन

पन्नू को चुनौती देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पंजाब के लोग यह क्यों करें, यदि तुम लोग जुर्रत रखते हो तो यहां आकर दिखाओ।’’ यदि एसएफजे का नेता चाहता है तो वह उस जगह पर खालिस्तान बना सकता है, जहां वह छिपा हुआ है।
 
कैप्टन ने लोगों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पंजाब के लोगों को बधाई देते हुए कैप्टन ने कहा कि पंजाब और सिखों के बेमिसाल बलिदान और बहादुरी को समूचा विश्व स्वीकार करता है। उन्होंने कहा कि पंजाबियों की बहादुरी के किस्से हर जगह पाए जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अंडमान के टापू का ‘काला पानी ’ उनकी मिसालों की गवाही भरता है और जलियांवाला बाग़ का हत्याकांड भी पंजाबियों के बलिदानों की जीती- जागती मिसाल है। जलियांवाला बाग़ में कितने लोगों की मौत हुई, संख्या का पता लगाने की जरूरत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें