पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के राजनीतिक सचिव करणपाल सेखों नहीं रहे। अपने देश से दूर मिस्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन संबंधी जानकारी मुख्यमंत्री के प्रेस सचिव विमल सुंबली ने ट्वीट करके दी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि करणपाल सेखों परिवार के साथ अपने निजी दौरे पर मिस्र गए थे। वहां उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। कैप्टन ने भी अपने ट्विटर पर दोस्त की फोटो पोस्ट करके दुख व्यक्त किया।