कैप्टन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को सवाल किया कि वह इस समस्या से निपटने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा उठाए कदमों के बारे में लोगों को बताएं। केजरीवाल का यह दावा कि दिल्ली की भयानक स्थिति के लिए पड़ोसी राज्यों में जलाई जा रही पराली है। मुख्यमंत्री ने इसे कोरा झूठ करार देते कहा कि अगर केजरीवाल के इस दावे को मान भी लिया जाए कि दिल्ली में वायु प्रदूषण का मुख्य कारण पराली जलाना है तो वे यह बताएं कि राष्ट्रीय राजधानी में दिसंबर से जनवरी माह के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक खतरनाक स्तर तक क्यों पहुंचता है।
मुख्यमंत्री ने केजरीवाल से सवाल किया कि वे यह बताएं कि पंजाब जैसा सूबा जहां पराली जलाई जा रही है, वहां वायु गुणवत्ता सूचकांक का स्तर दिल्ली जैसे प्रदेश से बेहतर कैसे होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में दीवाली के बाद प्रदूषण स्तर में अचानक बढ़ोतरी का कारण पटाखे हैं, जिसे रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करने में केजरीवाल और उनकी सरकार बुरी तरह फेल साबित हुए हैं।