कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बताया कि 4246 बैड की व्यवस्था है, जिनमें से 2014 बैड तैयार हैं। 949 बैठ की व्यवस्था प्राइवेट सेक्टर में कई गई है। 52 सरकारी और 195 निजी अस्पतालों में कोरोना मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था की गई है। जल्दी ही हमारे पास 600 वेंटिलेटर होंगे। डॉक्टरों को भी अलर्ट पर रखा गया है। अगर किसी डॉक्टर को संक्रमण हो जाता है तो उसके विकल्प की व्यवस्था भी की हुई है। जल्दी ही महामारी पर काबू पा लिया जाएगा।