फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई पर पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह का बड़ा बयान

Thu, 28 Feb 2019 05:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

पाकिस्तान भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन को कल रिहा करेगा। इसको लेकर पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक बयान जारी किया। कैप्टन ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं, मैंने पहले भी उनकी रिहाई की मांग की थी। यह सद्भावना की दिशा में एक कदम है और मुझे उम्मीद है कि यह स्थायी होगा।

विज्ञापन

 
कैप्टन ने तरनतारन के सीमावर्ती गांवों के लोगों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्र के निवासियों को विश्वास दिलाया कि पंजाब सरकार उनकी रक्षा के लिए वचनबद्ध है और पाकिस्तान के साथ चलते तनाव के बीच सरकार हर तरह की स्थिति से निपटने में सक्षम है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय फौज दुश्मन देश के हर हमले का जवाब देने के काबिल है। सीमावर्ती क्षेत्र में तनाव का माहौल होने के बावजूद सीमा क्षेत्र में डटे सैन्य कर्मियों को पंजाब सरकार की तरफ से हर तरह की सहायता दी जाएगी। उन्होंने बीएसएफ को उनकी ऊर्जा शक्ति के लिए विशेष रूप से बधाई दी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने डिफेंस लाइन पर मिलिट्री की तरफ से लगाई गई विशेष दूरबीन के माध्यम से भारत-पाकिस्तान सीमा का निरीक्षण किया और हालात की जानकारी ली। सीएम ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। सशस्त्र एवं अर्द्धसैनिक बल, पुलिस और जिला प्रशासन के साथ मिलकर कड़ाई से अफवाहों से निपट रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में जब भी कोई मुसीबत का समय आता है तो बॉर्डर के लोग डटकर सेना का साथ देते हैं। उन्होंने लोगों को अफवाहों से सावधान रहने की अपील की। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें