फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्षी दलों से कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- यह वक्त कोरोना से जंग का है, ना कि सियासी लाभ का

Sat, 02 May 2020 12:57 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को विरोधी पार्टियों को संकुचित राजनीति न करने की अपील करते हुए कहा कि वह राज्य में कोविड महामारी संबंधी गलत जानकारी फैला कर लोगों में घबराहट का माहौल न पैदा करें। उन्होंने विरोधी पार्टियों को इस संकट से निपटने के लिए राज्य सरकार के साथ एकजुट होकर काम करने की भी अपील की। 

विज्ञापन


पंजाब के लोगों के नाम टेलीविजन संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में संकट संबंधी कोई बुरा प्रबंध या बड़े स्तर का फैलाव नहीं हुआ जैसा कि शिअद और आम आदमी पार्टी की तरफ से पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में सामने आए मामलों में से बहुत से ऐसे हैं, जो अन्य राज्यों से आए हैं। नए मामलों संबंधी खुलासा करते हुए उन्होंने कहा कि सिर्फ 7 केस स्थानीय सामने आए हैं जबकि 93 केस अन्य राज्यों से आने वाले पंजाबियों के हैं। 

मुख्यमंत्री ने लोगों को अचानक बढ़े मामलों पर चिंतित न होने की अपील करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में अन्य राज्यों से ओर लोगों के अपने घर आने से यह संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि भारत सरकार ने दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को अपने घर जाने की आज्ञा दी है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पंजाब और पंजाबियों के हितों के लिए विरोधी पार्टियों को हाथ मिलाने और राज्य सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की अपील करते कहा, ‘हम इस समय कोरोना से लड़ाई लड़ रहे हैं और यह समय राजसी लाभ लेने का नहीं बल्कि एकजुटता दिखाने का है।’ 

विज्ञापन

जंग एकजुटता से ही जीती जा सकती है

कैप्टन ने ब्रिटेन के इतिहास की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जब ब्रिटेन जर्मनी के खिलाफ जंग लड़ रहा था तो कंजरवेटिव पार्टी के तत्कालीन प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने लेबर पार्टी के कलैमिट एट्ली को अपना डिप्टी प्रधानमंत्री नियुक्त कर लिया था। कैप्टन ने कहा कि जंग सिर्फ एकजुटता से ही जीती जा सकती है। कैप्टन ने कहा कि पंजाब मुश्किल समय से गुजर रहा है। राज्य और लोगों को बचाने के लिए सभी को इकठ्ठा होने की जरूरत है। 

उन्होंने कहा, ‘यह पंजाब की लड़ाई है, जो लोगों के लिए लड़ी जा रही है।’ विरोधी पार्टियों की तरफ से राज्य सरकार की कोविड स्थिति से निपटने की की जा रही आलोचना का हवाला देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी इस नाजुक समय में नकारात्मक बातें नहीं सुनना चाहेगा। उन्होंने कहा कि लोग पहले ही नकरात्मक दौर में से गुजर रहे हैं और वह अच्छी और खुशी वाली खबरें सुनना चाहते हैं। 

बाहरी राज्यों से लौटने वाले एकांतवास से न डरें
बाहरी राज्यों में फंसे अन्य पंजाबियों के वापस लौटने से कोविड के मामले बढ़ने के प्रति सचेत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाहर से आने वाले लोग एकांतवास से न डरें। इसका उद्देश्य यह यकीनी बनाना है कि वापस लौटने वाले इस रोग का फैलाव अपने परिवारों, पड़ोसियों और अन्यों के बीच नहीं करेंगे। 

कैप्टन ने कहा कि एकांतवास कुछ नहीं बल्कि पंजाब में आने वाले लोगों को अलग रखना है जब तक डॉक्टरों द्वारा उनकी जांच कर उन्हें क्लीन चिट नहीं दे दी जाती। उन्होंने स्पष्ट किया कि एहतियादी कदम के तौर पर राज्य में वापस लौटने वाले प्रत्येक व्यक्ति को एकांतवास में रखा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें