फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम कैप्टन का बड़ा बयान, पंचकूला हिंसा में मारे गए पंजाबियों को कोई मुआवजा नहीं

Mon, 28 Aug 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Captain Amarinder Singh - फोटो : File Photo
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दो टूक कहा है कि डेरा मुखी पर फैसला सुनने पंचकूला गए और वहां हिंसा में मारे गए पंजाब के लोगों को सरकार किसी भी तरह का कोई मुआवजा नहीं देगी। इस के अलावा पंजाब में जो नुकसान हुआ है, उसकी लिस्ट बनाकर हरियाणा सरकार को भेजी जाएगी और नुकसान की डेरे से भरपाई करवाने के लिए कार्रवाई पूरी करवाई जाएगी। 
विज्ञापन


रविवार को बठिंडा पहुंचे कैप्टन ने कहा कि पंजाब में हालात ठीक है और वह लगातार पंजाब के उन क्षेत्रों में जाकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं, जो अति संवेदनशील थे। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जिले के गांव बल्लूआणा और मलोट का दौरा किया जहां पर डेरा समर्थकों ने रेलवे स्टेशन और पेट्रोल पंप को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया था। 

कैप्टन ने कहा कि मालवा में डेरा समर्थकों के खिलाफ 23 एफआईआर दर्ज की गई हैं और करीब 24 लोगों को गिरफ्तार कर उनसे असलाह और पेट्रोल बम बरामद किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि पंचकूला में बाबा के पीछे जाकर अपनी जान गंवाने वाले पंजाब के लोगों को प्रदेश सरकार क्यों मुआवजा देगी। जो भी हुआ हरियाणा सरकार की कोताही के चलते हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब के नुकसान की भरपाई डेरे से करवाएगी सरकार

अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
मुख्यमंत्री ने कहा कि 28 अगस्त को सजा के एलान के मद्देनजर हालातों को ठीक रखने के लिए जिला स्तर पर डीसी और एसएसपी को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अगर डीसी हालातों को देखते हुए कर्फ्यू लगाना चाहे तो लगा सकतेे हैं। इसमें कोई भी कोताही न करने के आदेश भी दिए गए हैं। 

सीएम ने बताया कि पंचकूला गए पंजाब के लोगों को ट्रकों व बसों से उनके घर तक पहुंचाया गया है। पंजाब के सभी 98 डेरों की पुलिस और सेना की ओर से तलाशी ली गई है। वह इस मामले पर लगातार केंद्र के संपर्क में थे। इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ और वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल मौजूद थे। इससे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह जिले की मौड़ मंडी में हुए बम धमाके के पीड़ितों से मिलने गए थे लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते उनसे नहीं मिल पाए। 

बठिंडा से पंचकुला गए दस समर्थक लापता
पंचकूला में डेरा मुखी के समर्थन में बठिंडा से कई समर्थक गए थे। हंगामा होने के बाद सभी को बठिंडा सुरक्षित लाया गया लेकिन उनमें से दस समर्थकों के बारे में अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। लापता डेरा समर्थक बठिंडा के बलराज नगर और अमरपुरा बस्ती के अलावा विभिन्न इलाकों से संबंधित हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें