फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू के खिलाफ कड़ा फैसला ले सकते हैं कैप्टन अमरिंदर सिंह, बोले- समय आने पर जवाब दूंगा

Fri, 28 Jun 2019 01:01 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिद्धू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विभाग बदले जाने से नाराज कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ अब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कोई कड़ा फैसला ले सकते हैं। इस बात की अटकलें गुरुवार को कैप्टन की राहुल से मुलाकात के बाद लगाई जाने लगी हैं। वहीं कैप्टन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वे सिद्धू के बारे में समय आने पर जवाब देंगे।

विज्ञापन


सिद्धू ने 22 दिन बाद भी अपने नए बिजली विभाग का पदभार नहीं संभाला है। दूसरी ओर सिद्धू कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश का भी पालन नहीं कर रहे हैं। राहुल ने सिद्धू को तुरंत नया विभाग संभालने के निर्देश देते हुए भरोसा दिया था कि, उन्हें जल्द ही राष्ट्रीय राजनीति में लाया जाएगा। लेकिन सिद्धू लगातार नई फरमाइशें आलाकमान के सामने रख रहे हैं। 

इसका नतीजा यह भी निकला है कि हाल ही में राहुल से मिलने गए सिद्धू को मिलने का समय ही नहीं दिया गया और वे दो दिन इंतजार करके चंडीगढ़ लौट आए। गुरुवार को नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने पहुंचे कैप्टन अमरिंदर की राहुल से हुई मुलाकात में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इस बारे में पार्टी और कैप्टन की तरफ से कोई खुलासा नहीं किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें