फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस: सिद्धू के बाद कैप्टन ने भी की विधायकों से मुलाकात, कुछ नेता दिखे दोनों के साथ

Tue, 20 Jul 2021 12:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

नवजोत सिद्धू के प्रधान बनते ही चंडीगढ़ सेक्टर 15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन का रूप-रंग भी बदलने लगा है। लंबे अरसे बाद कांग्रेस भवन में सोमवार को काफी गहमागहमी देखी गई, वहीं रातोंरात इस भवन में लगे कैप्टन अमरिंदर सिंह के फोटो वाले होर्डिंग हटा दिए गए और नवजोत सिद्धू के फोटो वाले होर्डिंग लगा दिए हैं। इन पर लिखा है- आ गया सिद्धू सरदार। 
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी विधायकों और कार्यकर्ताओं से की मुलाकात। - फोटो : @capt_amarinder
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रधान और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह में तल्खी बरकरार है। दोनों ने सोमवार को अपने-अपने समर्थक मंत्री व विधायकों को एकजुट करते हुए शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ नेता ऐसे भी रहे, जो दोनों तरफ दिखाई दिए। दोपहर को कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा के आवास पर मंत्री और विधायकों से सिद्धू की मुलाकात की ग्रुप फोटो शेयर होने के कुछ घंटों बाद ही कैप्टन ने अपने ट्विटर हैंडल पर कई फोटो अपलोड किए। 

विज्ञापन


इन फोटो में कैप्टन के सरकारी आवास पर एकत्र हुए मंत्रियों-विधायकों को दिखाया गया है। सिद्धू और कैप्टन से शक्ति प्रदर्शन की विशेष बात यह भी रही कि कुछ चेहरे दोनों तरफ की फोटो में दिखाई दे रहे हैं। दो विधायकों समेत इन नेताओं ने पहले सिद्धू को समर्थन का वादा किया और शाम होते-होते कैप्टन के घर पहुंच पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।

दिल्ली में आलाकमान से मिलने के बाद सिद्धू का शक्ति प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। सुबह वह पटियाला से रवाना होकर चंडीगढ़ पहुंचे। सबसे पहले चंडीगढ़ सेक्टर-2 स्थित कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा के आवास पर पहुंचे। सिद्धू यहां मंत्री-विधायकों से मिले। सुनील जाखड़ भी मौजूद रहे। इसके बाद सिद्धू पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल समेत कई नेताओं से मिलने उनके घर गए। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मंत्री और विधायकों से मुलाकात के दौरान सिद्धू ने कहा कि अभी तो उन्होंने शुरुआत की है। पार्टी की एकजुटता से पंजाब की तस्वीर ही नहीं, तकदीर भी बदलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पंजाब के ज्वलंत मुद्दों को लेकर अब आक्रामक होगी। आलाकमान से मिले 18 सूत्रीय एजेंडे के तहत पार्टी कार्यकर्ता कोटकपूरा और बेअदबी कांड जैसे मुद्दों पर फोकस करेंगे। सिद्धू ने कहा है कि जीतेगा पंजाब मिशन को पूरा करने के लिए कांग्रेस परिवार का हर सदस्य मिलकर काम करेगा।

नौजवानों की होगी सुनवाई: सिद्धू
पंजाब कांग्रेस में सेकंड लाइनअप तैयार करने के आलाकमान के मकसद के तहत नवजोत सिंह सिद्धू सोमवार सुबह पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान बरिंदर सिंह ढिल्लो से मिलने उनके घर पहुंचे। सिद्धू ने भरोसा दिया कि नौजवानों से संबंधित सभी मसले पहल के आधार पर हल किए जाएंगे। 

कुछ नेता दोनों तरफ दिखाई दे रहे
 कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा के आवास पर मंत्री और विधायकों से सिद्धू की मुलाकात की ग्रुप फोटो शेयर होने के कुछ घंटों बाद की कैप्टन ने अपने ट्विटर हैंडल पर कई फोटो अपलोड किए। इन फोटो में कैप्टन के सरकारी आवास पर सोमवार को एकत्र हुए उनके समर्थक मंत्रियों-विधायकों को दिखाया गया है। वैसे, सिद्धू और कैप्टन से इस शक्ति प्रदर्शन की विशेष बात यह भी रही कि दोनों ओर से जारी फोटो में कई चेहरे ऐसे हैं, जो दोनों तरफ दिखाई दे रहे हैं। दो विधायक तो ऐसे रहे कि पहले उन्होंने सिद्धू को समर्थन का वादा किया और शाम होते-होते कैप्टन के घर पहुंच पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।

कैप्टन की नाराजगी दूर करें सिद्धू: खैरा
हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए सुखपाल सिंह खैरा ने नवजोत सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस प्रधान बनाए जाने का स्वागत करते हुए सिद्धू को सलाह दी है कि वे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की नाराजगी को सम्मानजनक तरीके से दूर करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें