फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala: अचानक राजिंदरा अस्पताल पहुंचे CM मान, बोले- डॉक्टरों की कमियां बताने नहीं... जानने आया हूं

Thu, 20 Oct 2022 11:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

मान ने कहा कि राजिंदरा अस्पताल से जुड़ी पिछले कुछ समय से शिकायतें मिल रही थीं। इसलिए आज उनका किसी अन्य जगह प्रोग्राम था, बावजूद इसके वह यहां पहुंचे हैं। वह किसी को बिना बताए यहां पहुंचे हैं, क्योंकि पहले बताने पर अस्पताल प्रशासन सब कुछ ठीक कर लेता। मान ने इस मौके कहा कि पंजाब के हेल्थ मॉडल में व्यापक स्तर पर सुधार लाया जाएगा।
विज्ञापन
राजिंदरा अस्पताल पहुंचे सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बुधवार देर शाम अचानक मालवा क्षेत्र के जाने-माने पटियाला स्थित सरकारी राजिंदरा अस्पताल का दौरा किया। उनके आते ही मेडिकल स्टाफ में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान मान ने अस्पताल के इमरजेंसी समेत विभिन्न वार्डों का दौरा करके उपलब्ध सेहत सेवाओं का जायजा लिया। साथ ही मरीजों व उनके तीमारदारों से बात करके उन्हें रही दिक्कतों के बारे में जाना। इस दौरान कुछ मरीजों ने भावुक होते अस्पताल में दवाओं की कमी की बात कही।

विज्ञापन


मरीजों ने कहा कि वह लोग गरीब हैं और बाहर से महंगी दवाएं खरीद नहीं पाते हैं। वहीं एक मरीज ने बेड देरी से मिलने और एक तीमारदार ने बताया कि उनका मरीज दोपहर साढ़े तीन बजे से इलाज के लिए यहां दाखिल है लेकिन चार घंटे बीत जाने पर भी अभी तक अच्छे से इलाज नहीं शुरू हो सका है। सीएम भगवंत मान ने मरीजों की दिक्कतें सुनने के बाद मौके पर मौजूद अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट एचएस रेखी समेत अन्य आला डॉक्टरों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया। साथ ही विश्वास दिलाया कि जल्द ही राजिंदरा की सभी कमियों को दूर करके इस अस्पताल की पुरानी साख को दोबारा कायम किया जाएगा। 

मिल रही थीं शिकायतें, इसलिए आया हूं
मान ने कहा कि राजिंदरा अस्पताल से जुड़ी पिछले कुछ समय से शिकायतें मिल रही थीं। इसलिए आज उनका किसी अन्य जगह प्रोग्राम था, बावजूद इसके वह यहां पहुंचे हैं। वह किसी को बिना बताए यहां पहुंचे हैं, क्योंकि पहले बताने पर अस्पताल प्रशासन सब कुछ ठीक कर लेता। मान ने इस मौके कहा कि पंजाब के हेल्थ मॉडल में व्यापक स्तर पर सुधार लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजिंदरा केवल रेफरल अस्पताल बना
भगवंत मान ने माना कि वर्तमान में राजिंदरा केवल एक रेफरल अस्पताल बनकर रह गया है। यहां से मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया जा रहा है। ऐसे में पीजीआई में मरीजों की बढ़ती भीड़ को कम करने के लिए उनकी सरकार की ओर से संगरूर के पीजीआई व बठिंडा के एम्स के अलावा ट्रामा सेंटर अच्छे ढंग से चलाने पर जोर दिया जाएगा। मान ने साफ किया कि वह राजिंदरा व यहां के डॉक्टरों की कमियां निकालने नहीं आए, बल्कि कमियां जानने आए हैं। ताकि इन्हें दूर किया जा सके।

सात साल की उम्र में राजिंदरा में हुआ था गले का ऑपरेशन
मान ने बताया कि बचपन में जब वह सात साल के थे तो राजिंदरा में उनका गले का ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन काफी जटिल था और डर था कि कहीं आवाज न चली जाए लेकिन राजिंदरा के डॉक्टर ने अच्छे से ऑपरेशन करके उन्हें स्वस्थ कर दिया था। तब से उनका इस अस्पताल से लगाव है। इसके अलावा बतौर हास्य कलाकार वह राजिंदरा के ब्लड बैंक के ब्रांड एंबेसडर भी रह चुके हैं। उस समय उन्होंने बिना किसी पैसों के लालच के यह काम किया था।  

कैप्टन व परनीत पर बोला हमला, कहा- पांच मिनट का रास्ता तय कर कभी महलों वाले राजिंदरा नहीं पहुंचे
मान ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व उनकी पत्नी सांसद परनीत कौर के खिलाफ हमला बोलते हुए कहा कि उनके मोती महल से राजिंदरा अस्पताल का रास्ता पांच मिनट का है, बावजूद इसके वह कभी वह राजिंदरा में नहीं पहुंचे और मरीजों से बात करके उनकी दिक्कतें नहीं जानीं लेकिन वह जमीनी स्तर पर जाकर आम जनता की दिक्कतें जान रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें