महावीर फोगाट से बात करते भगवंत मान।
- फोटो : संवाद
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हरियाणा के चरखी दादरी पहुंचे हैं। यहां मान अभी विनेश फोगाट के घर पर पहुंचे हैं। विनेश फोगाट के ओलंपिक में अयोग्य घोषित होने के बाद मान फोगाट के परिवार से मुलाकात मिलने पहुंचे हैं। पंजाब सीएम की बुधवार को हरियाणा में रैली थी। रैली के बाद भगवंत मान विनेश फोगाट के ताऊ व कोच महाबीर फोगाट से मिलने उनके घर पहुंचे हैं।