फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब निकाय चुनाव : बढ़त बनाकर भी थमी आप, पटियाला को छोड़ सभी नगर निगमों में मेयर पद पर फंसा पेच

Mon, 23 Dec 2024 06:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

बाकी चारों नगर निगमों लुधियाना, फगवाड़ा, अमृतसर और जालंधर में आप और कांग्रेस के बीच टक्कर है। इन चारों निगमों में मेयर पद के लिए ऐसी स्थिति बन गई है कि आप और कांग्रेस को अपनी हुकूमत जमाने के लिए भाजपा, अकाली दल और बसपा के साथ जोड़-तोड़ करना होगा।
विज्ञापन
पंजाब में निकाय चुनाव में मतदान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में पांच नगर निगमों के चुनाव परिणाम सामने आ चुके हैं, लेकिन सत्ताधारी दल आप को पटियाला छोड़कर किसी भी नगर निगम में बहुमत हासिल नहीं हुआ है। बाकी चारों नगर निगमों लुधियाना, फगवाड़ा, अमृतसर और जालंधर में आप और कांग्रेस के बीच टक्कर है। इन चारों निगमों में मेयर पद के लिए ऐसी स्थिति बन गई है कि आप और कांग्रेस को अपनी हुकूमत जमाने के लिए भाजपा, अकाली दल और बसपा के साथ जोड़-तोड़ करना होगा। सिर्फ पटियाला में ही आप को स्पष्ट बहुमत मिल पाया है। यहां 53 वार्ड में से 43 वार्डों में आप की जीत हुई है। कांग्रेस और भाजपा को चार-चार और शिअद को दो वार्ड मिले हैं। ऐसे में पटियाला में आप का मेयर बनना तय है। नतीजों की अगर बात करें तो पांचों नगर निगम के कुल 368 वार्ड में से 158 पर आप, 121 पर कांग्रेस, 55 पर भाजपा, 11 पर शिअद, तीन पर बसपा और 20 वार्डों में निर्दलीयों ने जीत दर्ज की है।

विज्ञापन


अमृतसर और फगवाड़ा में मेयर बनाने के लिए कांग्रेस को तीन पार्षदों की जरूरत
अमृतसर में अपना मेयर बनाने के लिए कांग्रेस को बहुमत पेश करने के लिए तीन पार्षदों की जरूरत है, जबकि आप को 19 पार्षदों की जरूरत पड़ेगी। अमृतसर नगर निगम चुनाव में आप को 24 और कांग्रेस को 40 वार्ड में जीत हासिल हुई है। कुल 85 वार्ड में से 43 वार्डों में अपना बहुमत दिखाने के बाद ही मेयर पद हासिल हो सकता है। भाजपा को यहां 9, शिअद को 04 और निर्दलीयों ने 8 वार्ड में जीत हासिल की है। अकाली दल और निर्दलीय पार्षदाें को एकजुट कर भी आप अपना बहुमत पेश करने की स्थिति में नहीं दिख रही। फगवाड़ा में कांग्रेस 50 में से 22 वार्डों पर, आप 12, भाजपा-4, अकाली दल व बसपा 3-3 और निर्दलीय 6 वार्ड में जीते हैं। कांग्रेस को बहुमत के लिए यहां केवल तीन वार्डों में अपना बहुमत दिखाने की जरूरत है, जबकि आप के लिए बहुमत चुनौती है।

जालंधर में आप मेयर बनाने के करीब, तीन पार्षद कम
जालंधर में 85 वार्ड में से आप को 38, कांग्रेस को 25, भाजपा को 19 और निर्दलीय को तीन वार्ड में जीत हासिल हुई है। जालंधर में बहुमत के लिए 43 वार्डाें में अपना बहुमत दिखाना होगा। ऐसे में तीन निर्दलीय पार्षदों के आलवा जोड़-तोड़ के जरिये आप जालंधर में अपना मेयर बनाने में कामयाब होगी। कांग्रेस और भाजपा को बहुमत के लिए काफी जद्दोजहद का सामना करना होगा।
विज्ञापन


लुधियाना में आप को चार पार्षदों की जरूरत
यूं तो लुधियाना में 95 में से आप 41 वार्डों में आगे हैं। आप को बहुमत पेश करने के लिए चार वार्डों की जरूरत है। यहां तीन निर्दलीय और दो वार्डों में शिअद के प्रत्याजी जीते हैं। ऐसे में आप आसानी से अपना मेयर बना सकती है, लेकिन कांग्रेस भी आप को रोकने के लिए जमीनी स्तर पर तिकड़म भिड़ाने में जुट गई है।

सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी आप, 55 प्रतिशत से ज्यादा सीटें जीतीं: अरोड़ा
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा है कि निकाय चुनावों के नतीजों से साबित होता है कि उपचुनाव की तरह इस बार भी शहरों के लोगों ने आम आदमी पार्टी पर अपना भरोसा बरकरार रखा है। निकाय चुनाव में 55 प्रतिशत से ज्यादा वार्डों में आप जीती है। प्रदेश के शहरी इलाकों में भी पार्टी मजबूत हुई है। अकाली-भाजपा और कांग्रेस को मिलाकर सिर्फ 45 प्रतिशत ही बनता है। अरोड़ा ने बताया कि कुल 977 में से 961 वार्डों के नतीजे कल घोषित हुए। इसमें से 522 वार्डों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की जीत हुई। वहीं कांग्रेस 191 वार्डों के साथ सिर्फ 20 प्रतिशत सीटें ही जीत पाई। भाजपा महज 7 प्रतिशत सीटें जीती, उसके 69 उम्मीदवार जीते। वहीं अकाली दल 3 प्रतिशत सीटों पर जीत पाई। उसके सिर्फ 31 उम्मीदवार ही जीत पाए। बसपा के 5 उम्मीदवार जीते। वह सिर्फ 0.5 प्रतिशत सीटों पर ही जीत सकी। आजाद उम्मीदवारों की जीत की संख्या 143 रही एवं उनके जीत का प्रतिशत करीब 15 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें