पंजाब में शुक्रवार शाम से प्रचार का शोर थम गया। इसके बाद शनिवार को प्रत्याशी डोर टू डोर प्रचार में जुटे रहे। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बरनाला जिले के भदौड़ विधानसभा क्षेत्र में एक गौशाला में गायों को खाना खिलाया। इस बार चन्नी दो विधानसभा सीटों भदौड़ और चमकौर साहिब से चुनाव लड़ रहे हैं।