फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनप्रीत बादल नहीं लेंगे सुरक्षा और सरकारी वाहन, मंत्री बनने के बाद दिया बड़ा बयान

Fri, 17 Mar 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब के मंत्री मनप्रीत सिंह बादल
विज्ञापन
पंजाब की नई सरकार में मंत्री बने विधायक मनप्रीत सिंह बादल ने सुरक्षा और सरकारी वाहन लेने से इंकार कर दिया है। वही शपथ लेने के बाद उन्होंने बड़ा बयान दिया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्हें न तो सुरक्षा चाहिए और न ही सरकारी वाहन।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने सरकार की प्राथमिकताओं पर भी बात की। उन्होंने कहा कि पंजाब में वीआइपी कल्चर खत्म होगा। प्रशासनिक स्तर पर बदलाव किए जाएंगे। सभी नए फैसले तत्काल प्रभाव से लागू किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के विकास के वचनबद्ध है। नशे का खात्मा करना है और अर्थव्यवस्था को सुधारना है, जो घाटे की तरफ जा रही है।

उन्होंने कहा कि 2017-18 के लिए पंजाब का बजट जून में पेश किया जाएगा। बठिंडा समेत जालंधर और अमृतसर के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट री-लोकेशन तय करने के लिए कमेटी गठित की जाएगी, जो तीन महीनों में रिपोर्ट देगी। बादल ने कहा कि उन्होंने बठिंडा के लोगों के साथ जो वादे किए थे, उन सभी को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पंजाब में वापिस लेकर आएंगे पलायन कर चुकी इंडस्ट्री

पंजाब के मंत्री मनप्रीत सिंह बादल - फोटो : file
मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि जो इंडस्ट्री पंजाब व बठिंडा से पलायन कर गई थी, उनको वापस लाया जाएगा। अब वे देश के बड़े उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे।

मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि सरकार प्रदेश के किसानों को उनके हालात सुधारने में सहयोग करेगी। कृषि विकास पर भी पूरा ध्यान दिया जाएगा। बदमाशी, गुंडागर्दी, रेत माफिया व बजरी माफिया से जनता को निजात दिलाई जाएगी। हलका इंचार्ज कल्चर खत्म किया जाएगा।

मनप्रीत ने कहा कि पीपीपी के आधार पर पंजाब में लगाए गए प्राइवेट थर्मलों प्लांटों को री-नेगोशिएट किया जाएगा। बाहरी राज्यों को बिजली बेचने की व्यवस्था की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें