फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: हाईवे पर रात को तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को रौंदा, चार में से तीन की मौत; एक गंभीर रूप से घायल

Mon, 10 Aug 2026 03:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मंडी गोबिंदगढ़

सार

घर से 176 किलोमीटर दूर हुए हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शव के अंश सड़क पर फैल गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के सरहिंद मंडी गोबिंदगढ़ के बीच हाईवे पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पैदल जा रहे चार कांवड़ श्रद्धालुओं को कुचल दिया। घर से 176 किलोमीटर दूर हुए हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शव के अंश सड़क पर फैल गए। 

विज्ञापन


हादसा रात करीब दो बजे हुआ। पुलिस ने कार बरामद कर वाहन मालिक त्रिलोचन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। चारों श्रद्धालु  गंगोत्री से डाक कांवड़ लेकर लौट रहे थे। वे 30 जुलाई को गंगोत्री के लिए रवाना हुए थे और 10 अगस्त को कोटकपूरा पहुंचना था।

मृतकों की पहचान जगदीश मित्तल (40), महेंद्र पाल (43) और दीपक कुमार (42) के रूप में हुई है। घायल मुकेश गोयल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें