फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मार्च से शुरू होगा पंजाब विधानसभा का बजट सत्र, आठ मार्च को बजट पेश करने की योजना

Fri, 19 Feb 2021 03:39 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : twitter.com/capt_amarinder
विज्ञापन

पंजाब के 14वें बजट सत्र को पंजाब सरकार ने आठ मार्च को पेश करने की योजना बनाई है। शुक्रवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में पंजाब विधानसभा का बजट सत्र एक से 10 मार्च तक बुलाने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही सत्र के लिए राज्यपाल के अभिभाषण को मंजूरी देने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान पंजाब विधानसभा का 14वां सत्र (बजट सत्र) एक से 10 मार्च तक बुलाने की मंजूरी दी गई। 

विज्ञापन


बैठक के बाद सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मंत्रिमंडल ने विधानसभा के 14वें सत्र के लिए राज्यपाल के अभिभाषण को मंजूरी देने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया है। अगले वित्त वर्ष के लिए बजट अनुमान पेश करने के अलावा वर्ष 2018-19 की भारत के नियंत्रण महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट (सिविल और कामर्शियल) और वर्ष 2019-20 के लिए पंजाब सरकार के वित्तीय खाते के साथ-साथ वर्ष 2019-20 के लिए विनियोजन खातों की रिपोर्ट सदन में पेश की जाएंगी। इसी तरह वर्ष 2020-21 की ग्रांट के लिए अनुपूरक मांगों, वर्ष 2020-21 की ग्रांटों के लिए अनुपूरक मांगों संबंधी विनियोजन बिल सदन में पेश किए जाएंगे।

कैप्टन ने जनता का जताया आभार
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में जबरदस्त समर्थन देने और राज्य सरकार की लोकहित व किसान समर्थक नीतियों में भरोसा जताने के लिए राज्य के लोगों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन


स्थानीय निकाय चुनाव अमन-सुरक्षा के साथ संपन्न कराने में दिए योगदान के लिए मतदाताओं का धन्यवाद प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट साथियों ने मीटिंग में राज्य और यहां के लोगों की सेवा के प्रति अपनी वचनबद्धता दोहराते हुए प्रस्ताव पास किया। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों का भी धन्यवाद किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें