पंजाब के वित्तमंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने विधानसभा में आज प्रदेश सरकार का बजट पेश कर दिया। 2015-16 के लिए कुल 79314 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है, जोकि करीब 125 करोड़ रुपये घाटे का बजट है।
बजट में हालांकि जनता पर कोई नया टैक्स नहीं थोपा गया, ब्लकि सहायक धंधों के लिए बिजली के दाम कम कर दिए गए हैं। इसके अलावा कई लोकलुभावन घोषणाएं वित्तमंत्री ने इस बजट में की हैं।
गांवों के विकास के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण विकास योजना का ऐलान किया गया है। इसके लिए 600 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। 50 करोड़ की भगत पूर्ण सिंह योजना का ऐलान किया गया है।
पर्यटन और रोजगार की संभावनाओं का खास ख्याल रखा गया है। हर जिले में गउशाला बनाने के लिए आवारा कुत्तों की देखभाल के लिए डॉग पाउंडस बनाने का ऐलान किया गया है।
बजट में मुख्य तौर पर किसानों पर फोकस किया गया है। यहां तक कि आत्महत्या कर चुके किसानों के परिवार के लिए भी बजट में प्रावधान रखा गया है।