परीक्षा में तीन लाख से अधिक विद्यार्थी बैठे थे। विद्यार्थियों को परिणाम देखने के लिए https://www.pseb.ac.in पर लॉगिन करना होगा। बोर्ड ने कहा कि रिजल्ट के लिए अलग से गजट नहीं छापा जाएगा।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित करेगा। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक जनक राज महरोक ने बताया कि शुक्रवार को परिणाम घोषित होंगे और विद्यार्थी शनिवार सुबह आठ बजे से परीक्षा परिणाम देख पाएंगे। परीक्षा में तीन लाख से अधिक विद्यार्थी बैठे थे। विद्यार्थियों को परिणाम देखने के लिए https://www.pseb.ac.in पर लॉगिन करना होगा। बोर्ड ने कहा कि रिजल्ट के लिए अलग से गजट नहीं छापा जाएगा।