फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्वनी शर्मा ने CM मान को लिखा पत्र: सीएम की सदन में कार्यवाही को बताया काला अध्याय, कहा- ऐसा कभी नहीं हुआ

Thu, 29 Sep 2022 08:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अश्वनी शर्मा ने पत्र में कहा, ‘मुझे यह कहते हुए बहुत खेद हो रहा है कि आप न केवल राज्यपाल से झूठ बोलने वाले मुख्यमंत्री के रूप में अपने कर्तव्य में बुरी तरह विफल रहे हैं, बल्कि आप 27 सितंबर को सदन के नेता के रूप में भी विफल रहे।
विज्ञापन
पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर सदन में आप सरकार के विधायकों पर असंसदीय तरीके से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए राज्यपाल को सदन चलाने संबंधी दी गई गलत जानकारी पर भाजपा विधायकों द्वारा सदन में हिस्सा ना लेने की जानकारी दी है। शर्मा ने सीएम की सदन में कार्यवाही को काला अध्याय बताया है। एक मुख्यमंत्री के नाते भगवंत मान पंजाब में सरकार चलाने में असफल साबित हुए हैं। 

विज्ञापन


अश्वनी शर्मा ने पत्र में कहा, ‘मुझे यह कहते हुए बहुत खेद हो रहा है कि आप न केवल राज्यपाल से झूठ बोलने वाले मुख्यमंत्री के रूप में अपने कर्तव्य में बुरी तरह विफल रहे हैं, बल्कि आप 27 सितंबर को सदन के नेता के रूप में भी विफल रहे। जहां आपने अपने उपद्रवी विधायकों को असंसदीय तरीके से दुर्व्यवहार करने की अनुमति दी।’ 

शर्मा ने कहा कि भगवंत मान द्वारा बिजली, जीएसटी और पराली जलाने जैसे मुद्दों को सूचीबद्ध करके बुलाए गए सदन की झूठी जानकारी राज्यपाल को देकर से झूठ बोला गया और उन एजेंडों को छिपाते हुए सबसे पहले सदन के पिछले दरवाजे के माध्यम से अपने असांविधानिक विश्वास मत का प्रस्ताव लाकर संविधान का उल्लंघन करते हुए जनता के साथ भी धोखा किया है। पंजाब विधानसभा में भी ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें