विपश्यना पर सुनील जाखड़ ने उठाए सवाल
पंजाब में पहले अरविंद केजरीवाल के विपश्यना करने और अब मुख्यमंत्री मान के विपश्यना के लिए आंध्र प्रदेश जाने पर पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने बुधवार को सवाल उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री मान के आंध्र प्रदेश जाने पर तंज कसते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि काफी हैरानी हुई। ऐसा करके उन्होंने (भगवंत मान) क्या यह साबित नहीं कर दिया कि पंजाब का होशियारपुर विपश्यना साधना केंद्र अच्छा नहीं है? क्या इसका मतलब यह है कि अरविंद केजरीवाल का होशियारपुर में प्रवास विपश्यना साधना के लिए नहीं बल्कि केंद्रीय एजेंसियों से सुरक्षित आश्रय पाना था? इसके साथ ही क्या भगवंत मान अपने आप को ऐसे नाजुक समय पर दिल्ली को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं, जब हालात गरम होने की संभावना है क्योंकि केजरीवाल ईडी के सामने पेश होने वाले हैं?