फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: केजरीवाल के बाद अब भगवंत मान करेंगे विपश्यना, आंध्र प्रदेश में रुकेंगे चार दिन, भाजपा ने उठाए सवाल

Wed, 03 Jan 2024 02:21 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब में 10 दिन की विपश्यना करने आए थे। तब भी विपक्ष ने उन पर आरोप लगाया था कि वे ईडी के समन से बचने के लिए पंजाब आए हैं। अब भगवंत मान के आंध्र प्रदेश जाने के बाद फिर से विपक्ष ने निशाना साधा है। 
विज्ञापन
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी विपश्यना के लिए बुधवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम रवाना हो गए हैं। हालांकि, राज्य सरकार की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है लेकिन मुख्यमंत्री बुधवार को किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। विपश्यना भारत की एक अत्यंत पुरातन ध्यान-विधि है, जिसे लगभग 2500 वर्ष पूर्व भगवान बुद्ध ने पुन: खोज निकाला था। यह अंतर्मन की गहराइयों तक जाकर आत्म-निरीक्षण द्वारा आत्मशुद्धि की साधना है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री मान विशाखापत्तनम में चार दिन विपश्यना में रहेंगे। पहले बीते सप्ताह आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी होशियारपुर के आनंदगढ़ में 10 दिन तक विपश्यना की थी। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री मान चार दिन विशाखापत्तनम में रहने के बाद शनिवार को दिल्ली लौटेंगे और संभवतः वहीं से वे गुजरात के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां लोकसभा चुनाव की तैयारियों के अंतर्गत पार्टी की गतिविधियों में हिस्सा लेंगे।
 

विज्ञापन

विपश्यना पर सुनील जाखड़ ने उठाए सवाल

पंजाब में पहले अरविंद केजरीवाल के विपश्यना करने और अब मुख्यमंत्री मान के विपश्यना के लिए आंध्र प्रदेश जाने पर पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने बुधवार को सवाल उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री मान के आंध्र प्रदेश जाने पर तंज कसते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि काफी हैरानी हुई। ऐसा करके उन्होंने (भगवंत मान) क्या यह साबित नहीं कर दिया कि पंजाब का होशियारपुर विपश्यना साधना केंद्र अच्छा नहीं है? क्या इसका मतलब यह है कि अरविंद केजरीवाल का होशियारपुर में प्रवास विपश्यना साधना के लिए नहीं बल्कि केंद्रीय एजेंसियों से सुरक्षित आश्रय पाना था? इसके साथ ही क्या भगवंत मान अपने आप को ऐसे नाजुक समय पर दिल्ली को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं, जब हालात गरम होने की संभावना है क्योंकि केजरीवाल ईडी के सामने पेश होने वाले हैं?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें