अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और पटियाला में नगर निगम चुनावों की संभावना को देखते हुए पंजाब भाजपा अध्यक्ष विजय सांपला ने शनिवार को चारों नगर निगमों के प्रमुख कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक ली। बैठक में ही इन चार नगर निगमों के लिए प्रदेश की तरफ से चुनाव इंचार्ज नियुक्त किए गए, जिनमें प्रत्येक नगर निगम के लिए एक कोर ग्रुप और एक पदाधिकारी संयुक्त रूप से चुनाव इंचार्ज रहेंगे।
अमृतसर नगर निगम चुनाव के लिए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कमल शर्मा व प्रदेश महामंत्री मनजीत सिंह राय, जालंधर के लिए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा व प्रदेश उपाध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा, लुधियाना के लिए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रो. बृज लाल रिणवा व प्रदेश मंत्री विनीत जोशी और पटियाला नगर निगम चुनाव के लिए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मदन मोहन मित्तल व प्रदेश उपाध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल को संयुक्त रूप से चुनाव इंचार्ज नियुक्त किया गया है।
नगर निगम इंचार्ज
कमल शर्मा व मनजीत राय : अमृतसर
अश्वनी शर्मा व लालपुरा : जालंधर
रिणवा व विनीत जोशी : लुधियाना
मदन मोहन मित्तल व हरजीत ग्रेवाल : पटियाला