पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने किसान संगठनों से वार्ता कर उनके विषय जानने तथा अपना पक्ष रखने के लिए आठ सदस्यों की कमेटी गठित की है। इस कमेटी के चेयरमैन पूर्व मंत्री सुरजीत ज्याणी, उनके साथ पूर्व महासचिव राष्ट्रीय किसान मोर्चा हरजीत सिंह ग्रेवाल, सचिव राष्ट्रीय किसान मोर्चा सुखमिंदर पाल सिंह ग्रेवाल, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा विक्रमजीत सिंह चीमा, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सुखवंत सिंह धनौला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतवंत सिंह पुनिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा जतिंदर सिंह अटवाल व पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष शिवबीर राजन को नियुक्त किया गया है।