फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चोरी करने आया दबोचा, की धुनाई

Wed, 05 Nov 2014 10:47 PM IST
बरनाला, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में दिन-ब-दिन बढ़ रही चोरी व लूटपाट की घटनाओं ने लोगों का जीना दुश्वार किया हुआ है। मंगलवार रात 12 बजे लक्खी कालोनी में आटा चक्की के नजदीक रहते लुकेश कुमार की कार चोरी करने आए नौजवान को लोगों ने मौके पर दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


उसके कब्जे से एक कुल्हाड़ी व पेचकस भी बरामद हुए। लुकेश कुमार ने बताया कि आरोपी नौजवान राही बस्ती का रहने वाला है। जब वह बीती रात करीब 12 बजे शोर सुनकर उठा तो देखा कि एक व्यक्ति उसकी कार का शीशा तोड़कर चोरी करने की कोशिश कर रहा था।

उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों की सहायता से उसे दबोच लिया और उसकी छित्तर परेड की। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह विर्क ने कहा कि चोर को हिरासत में ले लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है, कई सुराग मिलने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें