फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंतकी रमनदीप का पुलिस रिमांड दो दिन बढ़ा

Sat, 15 Nov 2014 10:32 PM IST
बठिंडा अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
9 नवंबर को बठिंडा पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए बब्बर खालसा व खालिस्तान टाईगर फोर्स के आंतकवादी रमनदीप सिंह उर्फ सन्नी का अदालत ने शनिवार को दो दिन का पुलिस रिमांड बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


शनिवार को बठिंडा पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रमनदीप को ड्यूटी मजिस्ट्रेट मेघा शर्मा के सामने पेश किया। पुलिस ने अदालत से बब्बर खालसा व खालिस्तान टाईगर फोर्स के आंतकवादी रमनदीप सिंह सन्नी से और पूछताछ के लिए 8 दिन का पुलिस रिमांड मांगा था, लेकिन रमनदीप के वकीलों हरपाल सिंह खारा, हरजिंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह ने इसका विरोध जताते हुए अदालत में दलील दी कि जब पुलिस दो बार रिमांड में कुछ नहीं हासिल कर पाई तो अब फिर से रिमांड की मांग बेबुनियाद है।

इस पर अदालत ने रमनदीप सिंह को 2 दिन के ही पुलिस रिमांड पर भेजा। शनिवार को रमनदीप सिंह की अदालत में पेशी के बाद रमनदीप के वकील हरपाल सिंह खारा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पुलिस जानबूझकर केस को लटका रही है और उन्हें शक है कि रमनदीप को किसी अन्य झूठे केस में भी फंसाया जा सकता है । क्योंकि पुलिस को रिमांड के दौरान अभी तक कुछ नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकाली दल मान के जिला अध्यक्ष परमिंदर सिंह बालियांवाली ने कहा कि पुलिस सिख युवकों पर झूठे केस दर्ज कर पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें