फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Bandh: हाथरस कांड और वजीफा घोटाले के विरोध में पंजाब में रहा चक्का जाम, विरोध प्रदर्शन

Sat, 10 Oct 2020 04:44 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हाईवे जाम करते दलित संगठन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब में शनिवार को पूरा दिन धरने-प्रदर्शन हुए। जहां वाल्मीकि समाज ने हाथरस कांड के विरोध में नारेबाजी की, वहीं भाजपा ने भी वजीफा घपले की खिलाफत की। इससे पहले कृषि कानून के खिलाफ किसान नेताओं का धरना चौथे दिन भी लाडोवाल टोल बैरियर पर जारी रहा। कई स्थानों पर आवाजाही ठप कर दी गई। जिले में बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला।
विज्ञापन


हाथरस कांड के विरोध में संत समाज ने शनिवार को पंजाब बंद का आह्वान किया था। इस आह्वान का शहर में मिला जुला असर देखने को मिला। कुछ इलाकों में दुकानें बंद रहीं। घंटाघर चौक पर भावाधस व शिरोमणि अकाली दल ने हाथरस कांड के आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की।

भाजपा की तरफ से पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना में हुए घपले को लेकर समराला चौक पर धरना दिया गया। भाजपा नेताओं ने पंजाब सरकार को घेरने की कोशिश की। वहीं विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने संत समाज का साथ देते हुए जालंधर बाईपास पर धरना दिया। यहां कुछ देर तक चक्का जाम किया गया। इसके बाद इसे खोल दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें